Real Factz

Saturday, October 12, 2019

अतंरिक्ष के बारे में 20 रोचक तथ्य। 20 fact about space

अतंरिक्ष के बारे में 20 रोचक तथ्य। 20 fact about space.


आज हम आपको अंतरिक्ष के व उनके द्वारा किए गए एक्सपेरिमेंट 
के बारे में 20 रोचक तथ्य बताने जा रहे है इन तथ्यों को ध्यान से 
पढ़ना।



1. एक अंतरिक्ष सूट को बनाने में 12 मिलियन डॉलर यानी लगभग 77 करोड़ 70 लाख रुपए खर्च होते है।

2. स्पेस में कम गुरुत्वाकर्षण के कारण इंसान के रीढ़ की हड्डी पृथ्वी पर होने वाले खिंचाव से मुक्त हो जाती है। ऐसे में जब कोई अंतरिक्ष यात्री अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा करता है तो उनकी लंबाई 2.25 इंच तक बढ़ जाती हैं।

3.  अंतरिक्ष में होते हुए आप हर 90 मिनट में सूर्योदय देख सकते हैं। इससे अंतरिक्ष यात्री को सोने में काफी परेशानी होती है।

4. आप अंतरिक्ष में कभी रो नही सकते, क्योंकि आपके आंसू नीचे ही नही गिरेंगे।

5. अगर आप अंतरिक्ष में चिल्लाएंगे तो भी पास खड़े लोग आपकी आवाज़ नहीं सुन पाएंगे क्योकि वहां पर आपकी आवाज को एक स्थान से दुसरे स्थान तक पहुचाने का कोई माध्यम नहीं होता है।

6. यदि आप स्पेस में बिना किसी सुरक्षा उपकरण के जाएंगे तो आपका शरीर फट जाएगा क्योंकि वहां पर हवा का दवाब नहीं है।

7. लाइका नामक कुतिया ने 13 नवंबर 1957 को स्पूतनिक सेकंड यान में बैठकर धरती का चक्कर लगाया था। हालांकि वह पृथ्वी पर जीवित वापस नहीं आ पाई थी।

8. 20 जुलाई, 1969 को अमेरिका के अपोलो 11 मिशन के जरिए चांद पर पहली बार इंसान के कदम पड़े थे। नील आर्मस्ट्रांग ने चांद पर कदम रखते हुए कहा था- मानव के लिए एक छोटा-सा कदम, लेकिन मानवता के लिए एक लंबी छलांग।

9. सोवियत संघ द्वारा 4 अक्टूबर को दुनिया का पहला सैटेलाइट- स्पूतनिक फर्स्ट लॉन्च किया गया था। यह हर 98 मिनट में पृथ्वी का एक चक्कर लगा लेता था।

10. शैली राइड अंतरिक्ष में जाने वाली पहली अमेरिकी महिला हैं। जून, 1983 में वे स्पेस शटल चैलेंजर के क्रू का हिस्सा थीं।

11. Space में यदि धातु के दो टुकड़े एक दूसरे को स्पर्श कर लें तो वे स्थायी रूप से जुड़ जाते हैं।

12. किसी अंतरिक्ष वाहन को वायुमंडल से बाहर निकालने के लिए कम से कम 7 मील प्रति सेकंड की गति की आवश्कता होती हैं, पर ऐसा क्यों हैं ऐसा अभी तक ज्ञात नहीं हुआ हैं।

13. अंतरिक्ष यात्रियों की माने तो, अंतरिक्ष में वैल्डिंग के धुएँ और गर्म धातु जैसी बदबू आती है।



14. अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण के न होने से कमजोरी आती है और यह अंतरिक्ष में जाने वाले हर व्यक्ति के साथ होता है। इस कमजोरी से बाहर आने में एक यात्री को लगभग 2-3 दिन का समय लग सकता है।

15. NASA अंतरिक्ष यात्रियो के लिए 3D पिज्जा विकसित कर रहा है।

16. अंतरिक्ष में जाने वाले एस्ट्रोनॉट वहां गैस लिक नहीं कर सकते क्योंकि वहां गुरुत्व नहीं है, जो पेट में द्रव्य को गैस से अलग कर सके।

17. पृथ्वी से आसमान नीला दिखाई देता हैं, लेकिन अंतरिक्ष यात्रियों को यह काला दिखाई देता हैं।

18. 1962 में अमेरिका ने अंतरिक्ष में हाइड्रोजन बम विस्फोट किया था यह Japan के हिरोशिमा पर गिराए गए बम से 100 गुना शक्तिशाली था।

19. अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण न होने के कारण अंतरिक्ष यात्री भोजन पर नमक या मिर्च नहीं छिड़क सकते। और वे भोजन भी द्रव्य के रूप में लेते है, ऐसा इसलिए है क्योकीं सूखे भोजन हवा में तैरने लगेगें और इधर उधर टकराने के साथ ही अंतरिक्ष यात्री की आंख में भी घुस जाएगा।

20. अंतरिक्ष में पहली सेल्फी 1966 में बज एल्ड्रिन द्वारा खींची गई थी। अब इसकी कीमत 6 लाख रूपए है।


आसा करता हूं कि आप को ये जानकारी पसंद आयी होगी इसी तरह की और जानकारियों के लिए आप Home बटन में क्लिक कर अपना ज्ञान बढ़ाए.




                                         धन्यवाद

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © 2014 Real Factz . Designed by OddThemes and Seotray.com