Real Factz

Wednesday, November 13, 2019

कछुए के बारे में गजब के रोचक तथ्य। Amezing and interesting fact about Turtle.



Hello Friend's,
                          आज हम आपको कछुए के बारे में गजब के रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं। ये तथ्य काफी मजेदार है। इन तथ्यों को ध्यान से पढ़िए।



1."कछुआ एक बहुत ही प्राचीन जीव है जो अपने ढाल जैसे कवच के कारण पहचाना जाता है। इसका कवच इसकी पसलियों से विकसित होता है जो सुरक्षा करने में इनकी सहायता करता है।"

2."कछुओं का कवच बहुत ही ज्यादा मज़बूत होता है। इसका विकास समय के साथ मौसम की कठिन परिस्थितियों में जमीन के नीचे रहने के दौरान उनकी सुरक्षा करने के लिए विकसित हुआ है। कछुए खतरा होने पर अपने सिर और पैर को सिकोड़ कर कवच के अंदर छुप जाते हैं।"

3."कछुआ अन्य रेंगने वाले प्राणियों की तरह ठंडे ख़ून वाले जीव होते है अर्थात् यह सर्दियों में निष्क्रिय हो जाते है।"

4."कछुओं की सबसे पहली प्रजातिआं 15 करोड़ साल पहले उत्पन्न हुई थी। समय के साथ इसकी कई प्रजातियां अस्तित्व में आई और विलुप्त हो गई।"

5."वर्तमान समय में कछुओं की 320 से भी ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं जिनमें से कई विलुप्त होने की कगार पर हैं । उनका संरक्षण करना एक चिंता का विषय है।"

6."कछुए का कवच ऊपर से उभरा हुआ और नीचे से चपटा होता है। ऊपरी भाग को उत्कवच (कैरापेस) और निचने भाग को उदरवर्म (प्लैस्ट्रन) कहते हैं।"

7."कछुओं के मुंह में दाँत नही होते बल्कि एक तीखी प्लेट जैसा हड्डी का पट्ट होता है जो भोजन चबाने में इनकी सहायता करता है।"

8."कछुओं की कुछ प्रजातियां जम़ीन पर रहती है और कुछ जल में। कई प्रजातियां ऐसी भी है जो जल और थल दोनों में रह सकती हैं।"

9."जम़ीन पर रहने वाले कछुए शाकाहारी होते है और जल में रहने वाले कछुए मछलियों और घोंघो से अपना पेट भरते हैं।"

10."कछुए अंडो के सहारे नए बच्चे पैदा करते है। जब मादा कछुए को अंडे देने होते है तो वह पहले एक जगह एक मिट्टी खोद लेती है और फिर अंडे देती है।"


आसा करता हूं कि आप को ये जानकारी पसंद आयी होगी इसी तरह की और जानकारियों के लिए आप Home बटन में क्लिक कर अपना ज्ञान बढ़ाए.




                                            धन्यवाद

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © 2014 Real Factz . Designed by OddThemes and Seotray.com