Real Factz

Tuesday, November 5, 2019

मछलियों के बारे में गजब के रोचक तथ्य। Amezing fact about Fish.

मछलियों के बारे में गजब के रोचक तथ्य। Amezing fact about Fish.


Hello Friend's,
                          आज हम आपको मछलियों के बारे में गजब के रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं। ये तथ्य काफी मजेदार है। इन तथ्यों को ध्यान से पढ़िए।



1."एक समुद्री Frilled शार्क का गर्भकाल 3 से 5 साल तक का होता है."

2."कुछ शार्क अपने जीवनकाल के दौरान अपने 30,000 दांत खो देती है."

3."एक Goldfish सिर्फ तीन सैकेंड़ तक कुछ याद रख सकती हैं."

4."बिल्ली मछली 27,000 प्रकार से स्वाद ले सकती है जबकि मनुष्य केवल 7,000 तक के."

5."Mudskipper एक मछली है जो कि अपना अधिकतम समय पानी से बाहर रहती है और यह अपने पंखों पर चल सकती है. यह पानी से निकलने से पहले अपने गलफड़ो में थोड़ी सी मात्रा में पानी लिजा सकती है. यह अपनी गीली त्वचा के छिद्रों द्वारा भी सांस ले सकती है."

6."समुद्री घोड़ा मछली एकलौती मछली है जो कि बिलकुछ सीधे तैरती है."

7."फैंगटूथ मछली केवल कुछ इंच लंम्बी होती है जबकि उसके दांतो का आकार मनुष्य के दांतों जितना होता है."

8."एक फेफड़ा मछली पानी से कुछ साल तक बाहर जीवित रह सकती है. एक फेफड़ा मछली के फेफड़े और गलफड़े दोनो होते हैं."

9."महान सफैद शार्क जैसी मछलियां अपने शरीर का तापमान बढ़ा सकती है . यह उन्हें ठंडे पानी में शिकार करने में सहायता करता है."

10."मछलियां एक दूसरे तक संदेश पहुँचाने के लिए कम गुणवत्ता वाले संदेशों के उपयोग करती है. जैसे कि कर्कश, बूम, फुफवार, सीटी, चरमराना, चीख और विलाप आदि."

11."बिजली सर्पमीन(सांप जैसी मछली) और बिजली मछलियों में एक घोड़े को मारने जितनी बिजली होती है."

12."मछलियों का जबड़ा उनकी खोपड़ी से जुड़ा नही होता. इसलिए कई मछलियां अपने शिकार को जबड़े द्वारा झपट लेती हैं."

13."शार्क एकलौती ऐसी मछलियां है जिनके पलकें होती है."

14."अब तक की सबसे बुजुर्ग मछली ऑस्ट्रेलीयन फेफड़ा मछली है जो कि 2003 तक 65 साल की आयु तक जीवित थी."

15."कुछ मछलियों के जबड़े में दांतो की कमी होती है. पर चीज को टुकड़ों में करने के लिए उनके गले में चक्की जैसे दांत होते है जो कि खाई गई चीज को घिसा कर छोटे टुकडो में बांट देते हैं. ऐसे दांतो को गिल्टी दांत कहते हैं."

16."मछलियां अपने रंगो का उपयोग अपने क्षेत्र में अपने आप को बचाने के लिए करती है. जब आप उनका शिकार करने के लिए जाते है तब वह अच्छी तरह से पहचान जाती है कि कोई उन्हें ताक रहा है. कुछ मछलिया लहरों की तरंगो और पराबैंगनी किरणों को देख कर भी किसी चीज का अंदाजा लगा लेती है."

17."जिन मछलियों के पंख पतले और पूछ कटी-फटी हो तो वह बहुत तेज गति से बड़ी से बड़ी दूरी को भी कम समय में तय कर सकती है."

18."एक उड़ने वाली मछली ज्यादा से ज्यादा 6 मीटर समुंदर से उँची होकर 50 से 200 मीटर दूरी तक उड़ सकती है."

19."मछलियां भी पानी में डूबने से मर सकती है. जिस तरह से मनुष्यों को ऑक्सीजन की जरूरत होती है वैसे इन्हें भी ऑक्सीजन की जरूरत होती है. मतलब कि अगर मछलियों को पानी में ऑक्सीजन नही मिलेगी तो वह दम घूटने की वजह से पानी में डूबकर मर जाएगी."

20."ज्यादातर मछलियों में नमक की थोड़ी सी मात्रा ही होता है. पर शार्के जब तक संमुद्र में जीवित रहती है उनका मांस संमुदर के जितने ही खारा होता है."

21."ज्यादातर मछलियां पिछली और नही तैर सकती जो तैर सकती है वह मुख्य रूप से सर्पमीन की प्रजाति के मैंबर होते है. सर्पमीन सांप जैसी मछलियां होती है."

22."अगर एक मछली कुछ चबाती है तो उसका दम घुटता है क्योंकि चबाने से उनके गलफडो़ के ऊपर से जो पानी निकलता है वह उसमें बाधा उत्पन्न करता है जिससे कि मछली का दम घुटता है."

23."सालमान मछलियां पानी के बहाव की विपरीत दिशा में भी आसानी से तैर सकती है. इसके इलावा यह नदीयो और ठंडे संमुद्रों में भी आसानी से रह सकती है."

24."एक मछलियों के झुंड में जो मछली मध्य में होती है वही पूरे झुंड़ को नियंत्रण में रखती है. बाकी की मछलीयां मध्य की मछली के निर्देश अनुसार चलती हैं."

25."संमुद्रीघोड़ा मछली अपनी दोनो आँखो को अलग-अलग घुमा सकती है. वह एक ही समय में एक आँख से दाई ओर, और दूसरी से बाई ओर देख सकती है. इसके इलावा यह आसपास के वातावरण अनुसार अपना रंग भी बदल सकती है."

26."ज्यादातर मछलियों की तरह सुर्यमछली के पुंछ नही होती. एक मादा सुर्यमछली एक साल में तीस करोड़ अंडे दे सकती है. प्रत्येक अंडे का आकार महज एक बिंदु के जितना होता है."

27."ज्यादातर किस्म की संमुद्रीघोड़ा मछिलयां जोड़े(नर और मादा) के रूप में इकट्टठी रहती है. मादा संमुद्री घोड़ा अपने अंडे नर के पेट के अंदर बनी एक थैली में देती है. जब अंड़ो से बच्चे निकलने वाले होते हैं तो नर अपनी पुंछ की सहायता से उन्हें संमुद्री काई के ऊपर रख देते है."

28."दुनिया की सबसे बड़ी मछली ‘दैत्य व्हेल शार्क’ है जिसकी लंम्बाई दो स्कूल बसों जितनी बढ़ जाती है. इसका वजन लगभग 25,000 किलो होता है और यह मुख्य रूप से प्लवक खाती है. प्लवक खारे पानी में उगने वाली बनस्पती होती है. इसके लगभग 4,000 दांत होते है जो कि मात्र 3 मिलीमीटर आकार के होते हैं."

29."पत्थर मछली दुनिया में सबसे जहरीली मछली होती है. इसके काटने से व्यकित पैरालाइज हो सकता है. अगर कुछ ही घंटो में पीड़त का उपचार नही होता तो उसकी मृत्यु हो जाएगी."

30."मछलियां ठंड़े-खून वाले प्राणी हो. अर्थात इनका अंदरूनी तापमान आसपास के वातावरण अनुसार बदल जाता है."

31."पीरैनहस एक प्रकार की मछली होती है जो कि दक्ष्णिी अमरीका में पाई जाती है. इसके दांत बहुत ही तीखे होते है. यह मछलियों ,कीड़ों,बीजो, फलों के साथ-साथ घोड़ो को भी खा सकती है."

32."ऐनाबलीप्स मछली के चार आँखे होती है और वह एक ही समय में ऊपर और नीचे देख सकती है."

33."कुछ चक्रवात पानी के ऊपर तैर रही मछलियों को उड़ा ले जाते है और जमीन पर वर्षां के साथ फेक देते है. ऐसा हजारो सालों से होता आ रहा है. रोमन लेखक पलिनी पहली सदी में एक ऐसी ही घटना का एक लेख में वर्णन करते हैं."

34."बैटफिस एक प्रकार की ऐसी मछली हो जो खतरे का आभास होने पर बिलकुल गतीहीन हो जाती है और वह एक बहते हुए पत्ते की तरह नजर आती है."

35."लैमप्रीस और हैग मछलियां करोडो़ सालों से अब तक जीवित है. यह अबी तक भी पूरी तरह से विकसित नही हुई है."

36."समुद्रीघोड़ा मछली सबसे धीमे चलने वाली मछली है. इसमें से क्षुद्र(लघु) संमुद्रीघोड़ा मछली पाँच फुट तक चलने में एक घंटा लगाएगी. इतना धीमे चलने के कारण यह आपको चलते हुए भी रुकी नजर आएगी."

37."कुछ पुपमछलियां 45 डिगरी तक के गर्म तापमान में भी रह सकती हैं."

38."सेलफिश सबसे तेज मछली हो जो कि 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफतार से तैर सकती है."

39."कुछ मछलियों की चमड़ी पर कांटे होते है और शार्को जैसी मछलियों की चमडी रेगमार जैसी होती है."

40."अब तक लगभग 32,000 हजार प्रकार की मछलियों का पता लगाया जा चुका है जो अलग-अलग प्रकार का भोजन करती है . पर वैज्ञानिक अभी भी नई-नई प्रकार की प्रजातीयों को खोज रहें है."

41."हैमरहैड शार्के 500 तक के बडे़ समूह में चलती है. सबसे शक्तिशाली मादा मध्य में चलती है और जब वह सहवास के लिए त्यार होती है तो दूसरी किसी मादा के साथ दोनो तरफ सिर मिलाने के बाद वह अपना स्थान उसे दे देती है."

42."ज्यादातर मछलियों के पूरे शरीर पर स्वाद तंत्रकाएँ होती है जो कि उन्हें स्वाद का अनुभव कराती हैं."

43."ब्राज़ील, कोलम्बिया, वैनेज़ुएला और पेरू में पाई जाने वाली इलेक्ट्रिक ईल (एक प्रकार की मछली) 400 से 650 वोल्ट तक करंट पैदा करती है।"

44."एक नीली व्हेल बिना खाए 6 महीने तक रह सकती है."

45."शार्क सोते और आराम करते समय भी गति करती रहती है."

46."डॉलफिन मच्छलियां पानी के नीचे भी 24 किलोमीटर तक की दूरी तक सुन सकती है."

47."जैल्लीफिश धरती पर 65 करोड़ सालो से रह रही है."

48."शार्के इस धरती पर 40 करोड़ साल से रह रही हैं."

49."उच्च घनत्व के कारण मृत सागर(Dead sea) में तैराकों का डूबना असंभव है इसी कारण इसमें कोई मछली जीवित नहीं रह सकती।"

50."विश्व में मछलियों की कम से कम 28,500 प्रजातियाँ पाई जाती हैं जिन्हें अलग अलग स्थानों पर कोई 2,18,000 भिन्न नामों से जाना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संगठन (IUCN) के मुताबिक कम से कम 1173 प्रजातियों पर विलुप्ति का खतरा मंडरा रहा है"


आसा करता हूं कि आप को ये जानकारी पसंद आयी होगी इसी तरह की और जानकारियों के लिए आप Home बटन में क्लिक कर अपना ज्ञान बढ़ाए.




                                         धन्यवाद

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © 2014 Real Factz . Designed by OddThemes and Seotray.com