Real Factz

Thursday, November 7, 2019

ताजमहल के बारे में गजब के रोचक तथ्य। Amezing and interesting fact about Tajmahal.

ताजमहल के बारे में गजब के रोचक तथ्य। Amezing and interesting fact about Tajmahal.


Hello Friend's,
                          आज हम आपको ताजमहल के बारे में गजब के रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं। ये तथ्य काफी मजेदार है। इन तथ्यों को ध्यान से पढ़िए।




1."क्या आप जानते है कि ताजमहल को शांहजहां ने बनवाया था, इस बात का कोई सबूत मौजूद नहीं है।"

2."ताजमहल का निर्माण 1632 में शुरू होकर 1653 तक चला। इस तरह ताज महल बनने में 22 साल लगे। भारत के इलावा फारस और तुर्की के मज़दूर भी थे।"

3."ताजमहल के हर नीव वाले कोने में एक-एक मीनार है। यह चारों मीनारे मक़बरे को संतुलन देती हैं।"

4."दूसरे विक्ष्व युद्ध, 1971 के भारत-पाक युद्ध और 9/11 के बाद ताज महल की सुरक्षा के लिए इसके गुंबद के चारों ओर बांस का सुरक्षा घेरा बनाकर इसे हरे रंग की चादर के साथ ढ़क दिया गया था ताकि यह दुश्मनों की नजरों से बचा रहे।"

5."ताजमहल यमुना नदी के किनारे बना हुआ है। ताजमहल का आधार एक ऐसी लकड़ी पर बना हुआ है जिसे मजबुत बनाए रखने के लिए नमी की आवश्यकता होती है। इस नमी को पास में बहने वाली यमुना नदी ही बनाए रखती है।"

6."ताजमहल को 28 तरह के कीमती पत्थरों से सजाया गया था जो कई देशों से लाए गए थे। इन वेश-कीमती पत्थरों को अंग्रेजों ने निकाल लिया था।"

7."यह चारों मीनारे 41.6 मीटर ऊँची हैं और इन्हें बाहर की ओर हल्का सा झुकाव दिया गया है ताकि यह मीनारें भुकंप जैसी आपदा में मक़बरे पर न गिरकर बाहर की ओर गिरें।"

8."जब ताजमहल बनाया गया था तो इस पर लगभग 3 करोड़ रूपए खर्च हुए थे। उस समय के तीन करोड़ आज के 63 अरब 77 करोड़ के बराबर हैं।"

9."ताजमहल को जाने वाले मुख्य मार्गों के बीच जो फव्वारे लगे है वह किसी पाइप से नही जुड़े हुए अपितु हर फव्वारे के नीचे तांबे का एक टैंक है। यह सभी टैंक एक ही समय पर भरते है और दबाब बनने पर एक साथ ही पानी छोड़ते हैं।"

10."क्या आपको पता है शांहजहां ताजमहल जैसी ही एक काली इमारत बनाना चाहता था जिससे वे ताजमहल की खुबसुरती को देख सके। पर शाहजहां को जब उसके बेटे औरंगजेब ने कैद कर लिया तो उसका ये सपना बस सपना ही रही गया।"

11."बुलंदशहर के एक मजदूर ने अपनी पत्नी की याद में ताजमहल की नकल बनाने का प्रयास किया है। हांलाकि अपनी गरीबी के कारण वह इसे पूरा नही बना सका।"

12."ताजमहल को देखने हर साल 40 लाख लोग आते हैं। इस में से 70 फीसदी ही भारतीय होते हैं।"


आसा करता हूं कि आप को ये जानकारी पसंद आयी होगी इसी तरह की और जानकारियों के लिए आप Home बटन में क्लिक कर अपना ज्ञान बढ़ाए.




                                            धन्यवाद

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © 2014 Real Factz . Designed by OddThemes and Seotray.com